एमबीएम न्यूज़ / नाहन
पुलिस थाना नाहन सदर में एक महिला ने दुष्कर्म, जान से मारने व जाति सूचक शब्द कहने का मामला पंजीकृत करवाया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि जब शुक्रवार को यह अपने रिश्तेदार के घर शादी से वापिस घर आ रही थी तो रास्ते में एक व्यक्ति राम प्रकाश निवासी कटोरड़, तहसील नाहन ने इसके साथ दुष्कर्म किया।
दुष्कर्म का विरोध करने पर उक्त व्यक्ति ने मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी भी दी। इसी दौरान आरोपी ने जाति सूचक शब्द भी कहे। महिला की शिकायत पर व्यक्ति के खिलाफ थाना नाहन में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विरेद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।