शिमला (एमबीएम न्यूज) : राज्य सरकार ने बीती सांय भारत के उप-राष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन किया।मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अंसारी को हिमाचली टोपी और शॉल भेंट करके सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अंसारी की धर्मपत्नी सलमा अंसारी को भी सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह भी उनके साथ थीं। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर, बहुउद्देशीय परियोजनाएं व ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया, वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, पंचायत राज एवं ग्रामीण मंत्री अनिल शर्मा, मुख्य संसदीय सचिव नंद लाल, रोहित ठाकुर व मनसा राम, विधायक राकेश कालिया, कर्ण सिंह और मोहन लाल बराक्टा, महापौर नगर निगम संजय चौहान, मुख्य सचिव पी मित्रा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।