नाहन: रविवार को समूचा नाहन शहर सुबह से ही भक्ति के रंग में डूबा नजर आया। यहां भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का सैलाब उमडा। भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा समिति द्वारा आयोजित इस चौथी विशाल रथ यात्रा मंे हिमाचल सहित बाहरी राज्यों के श्रद्धालुओं ने भी भारी संख्या में हिस्सा लिया। यहां देहरादून, वृंदावन, ऋषिकेश व दिल्ली से विशेष रूप से श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। गौरतलब है कि भगवान जगन्नाथ का उतरी भारत में एकमात्र सिद्धपीठ नाहन में ही स्थित है लिहाजा इसके दर्शन के लिए समस्त उतरी भारत के लोग यहां पहुंचने की इच्छा रखते है। सुबह करीब 9 बजे कलश यात्रा के साथ भगवान जगन्नाथ की पालकियां शहर का भ्रमण करते हुए ऐतिहासिक चौगान मैदान लाई गई जिस दौरान हजारों लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। इस यात्रा की खास बात यह रही कि इसमें विभिन्न धर्माे के लोगों ने एक साथ हिस्सा लेकर आपसी भाईचारे का एक खासा परिचय दिया। करीब 12 बजे ऐतिहासिक चौगान मैदान से रथ यात्रा शुरू हुई । यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा था। भारी गर्मी के बावजूद भी रथ का रस्सा खींचने के लिए श्रद्धालु खासे उत्साहित नजर आए। ऐसी मान्यता है कि जो भगवान जगन्नाथ के रथ से बंधे इस रस्से को खींचता है उसकी सब मनोकामनाऐं पूर्ण हो जाती है। बाहरी राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने बताया कि नाहन में आयोजित होने वाली रथ यात्रा अपने आपमें एक अहम स्थान रखती है क्योंकि सभी धर्मो के लोग एक साथ यात्रा में शरीक होते है। उन्होनें बताया कि इस सिद्धपीठ के प्रति उनकी भारी आस्था है।
Latest
- हिमाचल के कई हिस्सों में बारिश व बर्फबारी, दिसंबर की तरह लौटी शीतलहर ठंड
- कंगना को लेकर RSS स्पष्ट करें अपनी स्थिति, क्या कर रहे हैं समर्थन
- विक्रमादित्य बोले वोकल फॉर लोकल, इम्पोर्टिड चीजों की हो जाती है एक्सपायरी
- धर्मशाला : निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की रिश्वत लेने व देने से बचें : डीसी
- 4 से 8 मई तक हिमाचल प्रवास पर होगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू