अभिषेक मिश्रा / बिलासपुर
मिस अखंड भारत और मिस ग्लोरी ऑफ़ वर्ल्ड 2018 नेहा चौधरी ने मुख्यमंत्री से प्रदेश में शराब बंद करने की मांग की है। इस बारे में नेहा चौधरी ने वुधवार मुख्यमंत्री को ईमेल भेज कर शराब बंदी की मांग की। नेहा चौधरी ने अपने पत्र में सबसे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का मध्यप्रदेश, हरियाणा व अन्य राज्य की तर्ज पर हिमाचल में भी 14 वर्ष से छोटे बच्चों पर किये गए यौन उत्पीड़न पर फाँसी की सज़ा का कानून बनाने के फैसले का हृदय से स्वागत कर उनका धन्यवाद किया है। नेहा ने कहा कि बलात्कारी को मृत्युदंड के प्रावधान से अपराधियों में भय निर्मित होगा और गुड़िया जैसी जघन्य कृत्य की पुनरावृत्ति नही होगी।
इसके बाद नेहा चौधरी ने मुख्यमंत्री से इस पत्र में आग्रह किया है कि देश की सुरक्षा, विकाश और शक्तिशाली बनाने में युवा पीढ़ी की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती हैं और जिस देश मे युवा वर्ग नशे की आदत में लिप्त होने लगते है वहा हिंसा, अपराध, यौन अपराध और दुर्घटनाओं बहुत तेज़ी से वृद्धि होती हैं। हमारे देश और प्रदेश की युवा पीढ़ी भी स्टेटस सिंबल के कारण शराब के नशे में लिप्त होते जा रहे हैं जिसके कारण हिंसा, यौन हिंसा और सड़क दुर्घटनाओं में प्रति वर्ष 2 लाख से अधिक लोग मौत के शिकार हो रहे है और प्रति 30 मिनट में एक युवती यौन उत्पीड़न (Rape) की शिकार हो रही हैं।
इस संदर्भ में देश मे शराबबंदी के लिए जनहित आंदोलन चलाने वाले ख्यातिनाम समाजसेवी डॉ. महेश यादव की देश मे शराबबन्दी की मांग का समर्थन किया है और मुख्यमंत्री से प्रार्थना की है कि देवभूमि हिमाचल प्रदेश में युवाओं को नशे से बचाने के लिए हिमाचल प्रदेश में शराबबंदी लागू करे और देश मे शराबबंदी के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध करे कि राष्ट्रहित में सम्पूर्ण देश मे शराबबंदी लागू करे, जिससे देश शक्तिशाली और विकसित राष्ट्र बने, क्योंकि प्रत्येक देश का भार उसकी युवा पीढ़ी के कंधों पर होता है अगर नशे में डगमगाए पग और कमजोर कंधे हमारे युवायों के होंगे तौ कैसे देश का भार उठाएंगे।
Latest
- संगड़ाह : खाई में लुढ़की गाड़ी, हरियाणा के पर्यटक की मौत
- कालाअंब में दो गुटों के बीच खूनी झड़प, 12-14 जख्मी
- परवाणू : नशा मुक्ति केंद्र से शातिरों ने कर्मचारी को दराट दिखा उड़ाए 80 हजार
- क्या अनुराग को पांचवीं शानदार जीत पर मिलेगा मंत्रिमंडल का तोहफा, पात्रता की ये वजह…
- IMA देहरादून से 394 अधिकारी कैडेट पास आउट, 39 विदेशी भी शामिल