ऊना(एमबीएम न्यूज़): पुलिस थाना चिंतपूर्णी के तहत शीतला मंदिर के समीप 35 वर्षीय व्यक्ति ने खुद को आग के हवाले कर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। आग में झुलसे व्यक्ति को चिंतपूर्णी अस्पताल पहुंचाया लाया गया, जहां इनकी गंभीर हालत पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद टांडा अस्पताल रैफर कर दिया गया।
वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीडि़त राज मिस्त्री का काम करता है। व्यक्ति ने खुद को आग किन कारणों से लगाई, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार चिंतपूर्णी निवासी संजय रात को कमरे में अकेला सोया हुआ था। रविवार सुबह व्यक्ति ने खुद को आग के हवाले कर लिया। आग भड़क जाने पर वह जोर-जोर से तड़पने व चिल्लाने लगा।
चिल्लाने की आवाज सुन स्थानीय लोगों ने जब देखा तो आग को कड़ी मशक्क़त कर बुझाया। आग से बुरी तरह झुलसे संजय को तुरंत 108 की मदद से चिंतपूर्णी अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया। उधर, थाना प्रभारी जगवीर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
Latest
- रेणुका जी झील में डूबे व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने की शिनाख्त
- बिलासपुर के जंगलों में तीन दिन से लगी है आग, करोड़ों की वन संपदा राख
- चूड़धार जाने से पहले अनिवार्य हुई रजिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य जांच भी आवश्यक
- मनाली में गर्लफ्रेंड की हत्या, सफेद कमीज पर पीले दाग ने दिया दगा…गर्म पानी से नहलाया शव
- विक्रमादित्य सिंह से मंत्रालय संभाले नहीं जा रहे और चले हैं MP बनने