कुल्लू(एमबीएम न्यूज़): हिमाचल प्रदेश में जिस तरह से कांग्रेस पार्टी की दुर्गति हो रही है और विधान सभा चुनाव में हुई करारी हार के लिए प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। कांग्रेस हाईकमान को चाहिए कि उनको तुरंत पद से हटा दिया जाना चाहिए ताकि प्रदेश में पार्टी मजबूत हो सके। इसके साथ ही प्रदेशाध्यक्ष द्वारा षडयंत्र के तहत पार्टी से बाहर किए गए नेताओं को जल्द बहाल न किया गया तो हिमाचल मेें तीसरा मोर्चा तैयार किया जाएगा।
यह बात कांग्रेस सेवा दल के पूर्व मुख्य संगठक व जय हिमाचल वीर कल्याण समिति के अध्यक्ष बलदेव ठाकुर ने पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कही। बलदेव ठाकुर ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू पर सीधा हमला करते हुए कहा कि सुक्खू की वजह से ही प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की हार हुई है। क्योंकि उन्होंने पार्टी में ऐसे लोगों को पदाधिकारी नियुक्त किया है जिनका कोई आधार ही नहीं है और न ही सही मायनों में पार्टी की विचारधारा से जुड़ने के साथ ही जनता के बीच अपनी मजबूत पैठ रखते हैं उनको पार्टी से बाहर निकालने का सिलसिला आज भी जारी है।
बलदेव ठाकुर ने कहा कि सुखविंद्र सुक्खू को तो कांग्रेस पार्टी के इतिहास, विचारधारा व नीतियों का भी सही मायने में ज्ञान नहीं है। इस लिए उनको प्रदेश अध्यक्ष के पद से तत्काल हटा दिया जाना ही कांग्रेस पार्टी के हित में होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी का श्रेय भी सुक्खू को ही जाता है। क्योंकि जब वह एनएसयूआई के अध्यक्ष बने तो उन्होंने वीरभद्र सिंह व सुखराम के बीच क्लेश करवाया और जब युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बने तो विद्या स्टोक्स व वीरभद्र सिंह के बीच मतभेद खड़े कर दिए। जबकि विप्लव व कौल सिंह ठाकुर की वीरभद्र सिंह से दुरियां भी सुखविंद्र सुक्खू के कारण ही बनी है।
ठाकुर सुखविंद्र सुक्खू पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस को हराने वाला और कोई नहीं बल्कि सुखविंद्र सुक्खू ही है। जिसने प्रदेश में पार्टी को टुकड़ों में बांटने का काम किया है। कांग्रेस सेवा दल के दिग्गज नेता रहे बलदेव ठाकुर ने कहा कि सुखविंद्र सुक्खू द्वारा चुनाव से पहले व चुनाव के बाद षडयंत्र के तहत निकाले गए पार्टी के नेताओं को मई माह तक वापिस पार्टी में न लिया तो उसके बाद प्रदेश में तीसरा मोर्चा तैयार किया जाएगा। जिसके लिए प्रदेश भर से विभिन्न वर्गों से जुड़े लोग संपर्क में हैं।
उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में तीसरा मोर्चा बनता है तो वह सांप्रदायिक ताकतों का मुकाबला करने को आने वाले लोकसभा चुनाव में कूदेगा। बलदेव ठाकुर ने सुखविंद्र सुक्खू द्वारा मंडी में आयोजित कांग्रेस अधिवेशन पर तंज कसते हुये कहा कि वह तो सुक्खू के समर्थकों का मिलन अधिवेशन था। क्योंकि उनको अधिवेशन के अर्थ का ही पता नहीं है। उन्होंने सुक्खू के उस ब्यान को भी हास्यास्पद बताया जिसमें उन्होंने प्रदेश कांग्रेस का खजाना खाली होने का जिक्र किया है।
ठाकुर ने कहा कि सुखविंद्र सुक्खू को पहले उस पैसे का हिसाब देना चाहिए जो चुनाव के दौरान टिकट के आवेदन करने वालों से लिया गया है। उन्होंने कहा कि सुखविंद्र सुक्खू प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अब तक के सबसे नकारा अध्यक्ष साबित हुए हैं इस लिए उनको कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिये तुरंत पद से हटा दिया जाना ही बेहतर होगा।
Latest
- ऊना में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल
- मंडी : 11703 मतदाताओं के लिए 21 मई से शुरू होगी मतदान की प्रक्रिया
- शिमला : राज्यपाल ने किया पांच दिवसीय “कला प्रदर्शनी” का शुभारंभ
- व्यय रजिस्टर का शैडो आब्जर्वेशन रजिस्टर से मिलान जरूरी : व्यय पर्यवेक्षक
- ‘चाहे कुछ भी हो मजबूरी-वोट डालना है जरूरी’ के नारों से गूंजा जुन्गा