कुल्लू (एमबीएम न्यूज़) : महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा अंबिका सूद के स्वास्थ्य में अब सुधार आ गया है। अंबिका सूद के पुत्र एडवोकेट नीतिन सूद ने बताया कि अब अंबिका का स्वास्थ्य धीरे-धीरे सुधर रहा है। उन्होंने बताया कि हजारों लोगों की दुआयों व डॉक्टरों की मेहनत के कारण अब उम्मीद है कि शीघ्र अंबिका सूद संपूर्ण रूप से स्वस्थ होगी।
गौर रहे कि अंबिका सूद को गंभीर हालात में पीजीआई चंडीगढ़ उपचार के लिए भर्ती किया गया था। अंबिका सूद की हिमोटलोजिकल के कारण तबीयत बिगड़ी थी और उन्हें तुरंत पीजीआई में दाखिल करना पड़ा था। हिमोटलोजिकल के कारण अंबिका के खून के कणों में दिक्कतों के आने से समस्या पैदा हुई थी। जिस कारण तुरंत अंबिका को पीजीआई में भर्ती करना पड़ा। चिकित्सकों ने इलाज शुरू कर दिया और अब अंबिका की तबीयत खतरे से बाहर है।
बताया जा रहा है कि अंबिका के खून में मात्र 2000 कण ही रहे थे जबकि स्वस्थ मनुष्य में यह कण साढ़े चार लाख से ऊपर होते हैं। पिछले कुछ दिनों से अंबिका सूद चिकित्सा जांच चल रही है और अब डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है। गौर रहे कि अंबिका सूद भाजपा की तेज तरार नेत्री होने के अलावा महिला आयोग में अध्यक्ष पद पर चर्चित चेहरा रही हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान महिला उत्थान के लिए सराहनीय कार्य किए हैं और कई महत्वपूर्ण निर्णय लेकर मिसाल कायम की है।
आज भी अंबिका सूद महिला उत्थान व समाज सेवा के लिए तत्पर रहती है और समाज में पनप रही बुराईयों को खत्म करने के लिए सराहनीय प्रयास कर रही है। उनके तबीयत बिगडऩे के कारण पूरे प्रदेश में उनके स्वास्थ्य को ठीक होने की कामना की जा रही है।