रिकांगपिओ (जीता सिंह नेगी): जनजातीय जिला के कल्पा, चुगलिंग, कोठी, दूनी आदि क्षेत्रो को विद्युत आपूर्ति के लिए विभाग ने चुंगलिंग में ट्रांसफर्मर स्थापित किया गया। लेकिन अब रख-रखाव के अभाव के चलते यह ट्रांसफार्मर गिरने के कगार पर है। इसके एक भाग का खम्बा एक तरफ टेढ़ा हो गया है, जो कभी भी गिर कर अनहोनी घटना को अंजाम दे सकता है।
विद्युत उपभोक्ताओं का कहना है कि ट्रांसफार्मर ऐसी जगह लगा है जहां से राहगीरों का अधिक आना-जाना रहता है। ऐसे मे ट्रांसफर्मर के गिरने से कभी भी अनहोनी को सकती है। हैरानी है कि इस बारे में विभाग को कोई जानकारी नही है।
चुगलिंग निवासी संजीव टोकनया, रविद्र कुमार, अशोक कुमार और जसवीर ने कहा कि विभाग द्वारा लगाई ट्रांसफर्मर के पोल पिछले करीब दो माह से टूट कर लटक रही है मगर विभाग को जानकारी तक नही है।
उन्होंने कहा कि इस कारे में लाइनमैन व कर्मचारियों को सूचित भी किया गया लेकिन लटक रही ट्रांसफर्मर को आज दिन तक ठीक नही किया गया। उन्होंने कहा कि उक्त ट्रांसफर्मर गिरता है तो बडी अनहोनी हो सकती है। इस बारे में जगदीश नेगी, अधिशासी अभियंता विधुत विभाग ने कहा कि उक्त ट्रांसफर्मर के बारे में कोई जानकारी नही है, जो जानकारी मिली है वह मीडिया के माध्यम से मिली है। उक्त ट्रांसफर्मर को तुरंत ठीक कर दिया जाएगा।