ऊना (एमबीएम न्यूज़) : पुलिस थाना अम्ब के तहत अमलैहड़ में पार्टी का झंडा उतारने को लेकर हुई मारपीट में घायल महिला की मौत हो गई है। मृतका की पहचान सुदर्शना देवी निवासी अमलैहड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो साथी फरार है।
बता दें कि 23 फरवरी की रात दीपक जसवाल निवासी अमलेहड़ दुकान बंद करके घर वापस पहुंचा तो पाया कि उसके घर के ऊपर लगा भाजपा का झंडा गायब था। जब इस बारे पड़ोसी से पूछा तो ताया का लड़का और उसके दो साथी गालियां देने लगे। दीपक ने जब गालियां निकालने से रोकना चाहा तो आरोपी गणेश कुमार घर से लोहे की रॉड लेकर आ गया और उसके व उसकी पत्नी हेमा के साथ मारपीट करने लगा।
वहीं गणेश कुमार व उसके साथियों ने गुरदीप सिंह और पत्नी सुदर्शना के साथ भी मारपीट की। जिसमें सुदर्शना बुरी तरह से घायल हो गयी थी। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
डीएसपी अम्ब अजय ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक को काबू कर लिया है, जबकि साथी की धरपकड़ तेज कर दी गई है।