शिमला (एमबीएम न्यूज़ ): जिले के कोटखाई थाना क्षेत्र के तहत चक्नोल कैंची नामक स्थान पर एक कार बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी। रविवार सुबह हुए इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत ही गई और 3 जख्मी हो गए। ये सभी कोटखाई के खनेटी के रहने वाले तब और सत्संग सुनने कोटखाई की ओर जा रहे थे। इसी बीच खनेटी से 3 किलोमीटर आगे चक्नोल कैंची में चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया और कार खाई में जा गिरी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य प्रारम्भ किया। दो लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था। इनकी पहचान चालक 50 वर्षीय खेम लाल पुत्र लाली राम निवासी ग्लोडी डाकघर खनेटी और 26 वर्षीय नीनू वाल पुत्र श्याम लाल निवासी रियोघाटी डाकघर खनेटी के रूप में हुई है।
घायलों में सूमो देवी, बानू लाल और रामानन्द शामिल हैं। इनमे महिला सूमो देवी की हालत गम्भीर बताई जा रही है। तीनों घायलों को आईजीएमसी रेफर किया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।