सुंदरनगर (नितेश सैनी) : सुकेत वन मंडल के समकल में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब लोगो ने गांव के साथ लगते इलाके में एक तेंदुए को घायल अवस्था में देखा। लोगो ने घायल तेंदुए की सूचना वन विभाग के कर्मियों को दी।
घटनास्थल पर भारी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। लेकिन जब घटनास्थल तक वन विभाग की टीम पहुँचती, तेंदुए की मौत हो चुकी थी। वही मौके पर पहुँचकर वन विभाग के कर्मियो द्वारा मृत तेंदुए का अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह समकल गांव में सुबह घायल अवस्था में एक तेंदुआ मिला।
मौके पर घायल तेंदुए की तस्वीरें खींचने की होड़ भी लगी हुई थी। दर्द से कराह रहे तेंदुए ने एक-दो बार पलटी भी खाई। साथ ही मुंह भी ऊपर को उठा कर देखा। लेकिन भीड़ तस्वीरें क्लिक करने को लेकर काफी क्रेजी थी। इस बात को नजर अंदाज किया जा रहा था कि घायल तेंदुआ हमलावर भी हो सकता है। यह अलग बात है कि कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया।
ग्रामीणों व वन विभाग द्वारा कयास लगाया जा रहा है की दो जानवरो को आपसी लड़ाई में तेंदुआ घायल हुआ है। वहीं लोगों का कहना है की अगर समय पर घायल तेंदुए को उपचार मिल जाता तो शायद उसकी जान बच जाती। सुकेत वन मंडल के डीएफओ सुमित भारद्वाज ने बताया की मृत तेंदुए का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा।