बिलासपुर(अभिषेक मिश्रा): ऋषिकेश गांव की होनहार बेटी व मिस ग्लोरी ऑफ वर्ल्ड तथा अखंड भारत का खिताब हासिल कर चुकी नेहा चौधरी मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से शिमला में मिली। नेहा ने यह भेंट उसके द्वारा चलाए गए अभियान “गर्व से कहो हम भारतीय हैं” के तहत की है। इस अभियान का मुख्य उदेश्य राष्ट्रीय स्वाभिमान हेतु इंडिया का नाम अधिकृत रूप से भारत किए जाने का है। इस अभियान को नेहा चौधरी ने नव वर्ष के मौके पर हिमाचल से शुरू किया है।
जिसके अंतर्गत नेहा देश के नेताओं, समाज सेवियों और गणमान्य नागरिकों से भेंट कर उनसे इस बारे में समर्थन लें रही है। इसमें अहम बात यह है की नेहा चौधरी इस हस्तक्षारयुक्त ज्ञापन को महामहिम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भेंट कर इंडिया का नाम भारत करने का आग्रह करेंगी।
इसी अभियान के चलते नेहा ने मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से सचिवालय में भेंट की और उन्हें अपने इस अभियान से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने नेहा के इस अभियान की प्रशंसा की और नेहा को अपना समर्थन देते हुए कहा कि यह हर भारतीय के लिए बड़े गर्व की बात है और इसके लिए उन्होंने नेहा की हर तरह से सहायता करने का आश्वासन दिया।
ऋषिकेश गांव की नेहा चौधरी ने बताया कि उसने देशहित और राष्ट्रीय स्वाभिमान हेतु गर्व से कहो हम भारतीय हैं संदेश के साथ अंग्रेजो द्वारा दिया गया इंडिया नाम को वह अधिकृत रूप से भारत करवाने का संकल्प लिया है। इसके बाद वह देश के विभिन्न राज्यों में हस्ताक्षर अभियान चलाएंगी। जिसमें नेहा देश के नेताओं, समाज सेवियों और गणमान्य नागरिकों से भेंट कर उनसे इस बारे में समर्थन मांगे गी।
इसमें अहम बात यह है नेहा चौधरी इस हस्तक्षारयुक्त ज्ञापन को महामहिम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भेंट कर इंडिया का नाम भारत करने का आग्रह करेंगी। इसके अलावा नेहा चौधरी महिला सशक्तीकरण और सेव गर्ल्स के लिए जनजागरण कर रही हैं। नेहा का मनाना है कि इंडिया का नाम अधिकृत रूप से भारत करने का जो मैंने संकल्प लिया है उसमें सफलता हासिल करूंगी।