हमीरपुर(एमबीएम न्यूज़ ): मैं विश्वास दिलाता हूँ। जब तक जीवन है तब तक कार्यकर्ताओं के साथ उनके लिए खड़ा रहूँगा। भोरंज विस के तड़क्वाड़ी में भाजपा मंडल द्वारा आयोजित आभार बैठक में
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने यह बात कही। पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा ने पहली बार दो तिहाई बहुमत से प्रदेश में सरकार बनाई है इसके लिए कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। सब लोगों को इस बात की ख़ुशी होनी चाहिए और उत्साह होना चाहिए। भाजपा की सरकार बनी है भाजपा की विधायक इस क्षेत्र से चुनाव जीतीं हैं। आप की बात में वजन और नारों में जोश होना चाहिए । पूर्व सीएम ने श्रद्धेय अटल जी की पंक्तियों को कार्यकर्ताओं के उत्साह वर्धन के लिए दोहराया की टूटे मन से कोई खड़ा नहीं हो सकता और छोटे मन से कोई बड़ा नहीं हो सकता।
प्रो0 धूमल ने कहा की केंद्र की मोदी सरकार में वो सब हो रहा है जो कभी नहीं हुआ। हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स प्रदेश को मिले हैं। ट्रेन का सपना कभी किस ने देखा था परन्तु मोदी सरकार में वह भी कुछ समय में वास्तविकता होने वाली है। आज दुनिया के देश भारत से डरते हैं। भारत का सम्मान बढ़ रहा है।
धूमल ने कहा कि भारत माँ का सम्मान हम सब का सम्मान है। लेकिन कार्यकर्ता क्या इन सब बातों की चर्चा जनता में कर पाते हैं यह सोचने का विषय है। प्रो0 धूमल ने कहा की भाजपा की जीत में हर उस व्यक्ति का हाथ है जिसने कमल का बट्टन दबाया। सबका योगदान इस जीत में महत्वपूर्ण है। पूर्व सीएम ने कहा कि भोरंज में कई जगहों में कमी रही पर वह अब दूर होगी यह विश्वास उन्होंने जताया। इस कमी आने वाले लोकसभा चुनावों में ब्याज सहित सब लोग ज्यादा लीड दिलाकर पूरा करेंगे। उन्होंने आह्वान किया की आभार कार्यक्रम में सब कार्यकर्ता शपथ लें कि 2019 के चुनावों में बीस हजार की लीड इस विस से दिलाएंगे। प्रो0 धूमल ने कहा की चुनावों के बाद टॉप में आने वाले बूथों को सम्मानित करने की रिवायत इस लिए चलाई गयी थी ताकि बाकी के बूथ भी अगली बार उस सम्मान को प्राप्त करने के लिए मेहनत करें। उन्होंने आह्वान किया की 2019 के चुनावों में फिर से कमल खिलाने को कार्यकर्ता आज से काम प्रारंभ कर दें।
इस अवसर पर भोरंज से विधायक कमलेश कुमारी, जिलाध्यक्ष अनिल ठाकुर, मंडल अध्यक्ष जयमल ठाकुर, राकेश ठाकुर, देश राज शर्मा, सुरेश सोनी, दलबीर ठाकुर, अनिल, अंकुश दत्त शर्मा, अशोक ठाकुर, विपिन अग्निहोत्री, अंजू ठाकुर, ज्योति परमार, अजय शर्मा, दिनेश ठाकुर, रिपुदमन, अजय इत्यादि सहित सैंकड़ों कार्यकत्र्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।