इस लिंक पर पढ़े ,गीता वर्मा ने किया क्या था :https://goo.gl/2gTMA6
शिमला (एमबीएम न्यूज़ ): करसोग तहसील की सपनोट गांव की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता गीता वर्मा को अपने क्षेत्र में खसरा और रूबेला कार्यक्रम में शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने के लिए
विश्व स्वास्थ्य संगठन के वर्ष 2018 के कैलेंडर में स्थान प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने गीता वर्मा को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों को अपनी नौकरी के प्रति इसी प्रकार की प्रतिबद्धता होनी चाहिए और लोगों की समर्पण के साथ सेवा करने का भाव होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह गर्व का विषय है एक महिला ने राज्य के लिए यह गौरवमयी उपलब्धि हासिल की है।
जंजहैली खण्ड के शकरदेहरा स्वास्थ्य उप केन्द्र में कार्यरत गीता वर्मा ने मण्डी जिला के दूर्गम क्षेत्रों में बच्चों के टीकाकरण अभियान को पूरा किया। किसी भी प्रतिरक्षण के अभियान के दौरान दूर्गम क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए लम्बी दूरी तय करती है ताकि लोगों को घरद्वार पर यह सेवाएं मिल सके। इस खण्ड में गुज्जर तथा गद्दी समुदाय के बच्चों को प्रतिरक्षण दवा देने के लिए गीता वर्मा पैदल या स्वयं अपने दो पहिया वाहन में वहां पहुंचती हैं ताकि बच्चों को खसरा और रूबेला से बचाया जा सके। गौरतलब है की एमबीएम न्यूज़ नेटवर्क ने 8 सितम्बर 2017 को गीता वर्मा के जज्बे को लेकर खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद ही गीता वर्मा चर्चा में आई।