शिमला (एमबीएम न्यूज): राजनीतिक जीवन में बेदाग रहे जयराम ठाकुर का 53वां जन्मदिवस खास हो गया है। साल 2018 में आज (6 जनवरी) को प्रदेश के मुख्यमंत्रीे के तौर पर जयराम ठाकुर बर्थडे मना रहे हैं। ओकओवर में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। भाजयुमो युवा मोर्चे ने रिज मैदान पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। खुद सीएम वहां पहुंचे।
बर्थडे पर सीएम को केक खिलाती पत्नी साधना ठाकुरइसके अलावा जन्मदिन के मौके पर अनाडेल में पौधारोपण किया। ओकओवर में केक कटा। पत्नी डॉ. साधना ठाकुर समेत बेटियों ने मुख्यमंत्री का मुंह मीठा करवाया। इस मौके पर सीएम ने पर्यटन विभाग का डैस्कटॉप कलैंडर भी जारी किया।
अनाडेल में पौधारोपणमुख्यमंत्री को बधाई देने वालोंं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इत्यादि रहे।
प्रधानमंत्री ने सुबह 10 बजे के आसपास टवीट कर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के स्वस्थ जीवन की कामना की।