ऊना (एमबीएम न्यूज़) : उपमंडल अंब के तहत पंजाब के संगरूर की महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीडि़ता ने घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज करवाई है कि उसकी शादी संगरूर में ही एक व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसका पति के साथ मनमुटाव हो गया, जिसके चलते वह अपने डेढ़ साल के बच्चे को देखभाल की जरूरत महसूस करते हुए अपनी मां के पास मायके चली गई।
जहां उसकी मुलाकात परमिंदर सिंह नाम के सरपंच के साथ हुई। सरपंच ने अपने घर बच्चा न होने की बात कहते हुए महिला के बच्चे को गोद ले लेने की बात कही। जिस पर महिला ने भरोसा कर लिया। इसी बीच महिला के साथ उसकी दोस्ती बढ़ गई। इसी दौरान परमिंदर के कहने पर महिला ने अपनी मां से भी अलग रहना शुरू कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि सितंबर 2017 में परमिंदर सिंह उसे मैड़ी में माथा टेकने की बात कह कर घर से गाड़ी में लाया। रास्ते मे उसके दो दोस्त बलविंद्र सिंह व एक डॉक्टर भी उनके साथ गाड़ी में बैठ गए।
अंब पहुंच कर इन लोगों ने मैड़ी रोड़ स्थित एक होटल में दो कमरे बुक करवा लिए। महिला ने आरोप जड़ा कि रात को तीनों आरोपियां ने शराब पी ओर उसेे भी कोई नशीली दवा खिला दी। जिसके बाद इन लोगों ने पूरी रात बारी बारी उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह होने पर जब मुझे होश आया तो उसके गुप्तांगों से खून निकल रहा था। सुबह जब उसने पुलिस के पास शिकायत करने की बात कही तो वे लोग मुझे डरा धमका कर अपने साथ संगरूर ले गए।
नवंबर में महिला को खुद के गर्भवती होने का पता चला। जब उसने परमिंदर को बताई तो उसने पीडि़ता को गर्भपात की दवाई ला कर दे दी। जिसे खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इसके बाद परमिंदर ने उसे व उसके बच्चे को अपनाने से इंकार कर दिया। पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर तीनों व्यक्तियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।