मंडी (वी कुमार) : मंडी के बल्ह विधानसभा क्षेत्र से कांगे्रस के मंत्री प्रकाश चौधरी करीब-करीब चुनाव हार गए हैं। 7 राऊंड की मतगणना पूरी होने के बाद भाजपा के इन्द्र सिंह लगभग 12000 मतों से आगे हैं। अब तकरीबन 6 हजार मतों की गिनती ही बची है।
उधर मंडी के बाकी 9 विधानसभा क्षेत्रों में भी भाजपा का ही परचम लहराता नजर आ रहा है।