रिकागंपिओ (जीता सिंह नेगी): 11 दिसंबर से समूचे जिला में रुक-रुक कर हो रही बारिश व बर्फबारी के बीच चार दिन बाद भी कई सम्पर्क सड़कों पर वाहनो की आवाजाही नही हो सकी है। हांलाकि बारिश व बर्फबारी उम्मीद के मुताबिक नही हो रही मगर ठंड का प्रकोप इतना बढ गया है कि लोगो को अपने घरो मे ही दुबक पर रहना पड रहा है।
वीरवार को भी प्रात: रिकागंपिओ सहित कई ऊंचाई वाले क्षेत्रो में बर्फबारी हुई मगर दिन ढलते ही मौसम ने करवट बदल दी है। निचले क्षेत्रो में हो रही बारिश के बीच वीरवार को तरांडा नामक स्थान पर चट्टानें गिरने से राष्ट्रीय उच्च मार्ग -5 दोपहर बाद से ही अवरुद्ध हो गई है। अवरुद्ध मार्ग के दोनों आरे कई छोटे-बडे वाहन फंसी है। परिवहन निगम ने अवरुद्ध मार्ग पर यात्रियों को ट्रासमिट करा जा रहा है। खबर की पुष्टि करते हुए आरएम रिकांगपिओ प्रेम कश्यप ने कहा कि निगम यात्रियो की सुविधा के लिए बसें ट्रासमिट कर भेजा जा रहा है।
उधर अवरुद्ध मार्ग की बहाली के लिए नेशनल हाईवे की मशीनरी कार्य कर कर ही है,जो देर शाम तक बहाल होगा। उधर चौथा दिन भी जिला के अधिकांश संपर्क सडको पर बसों की आवाजाही नही हो सकी। जब कि इन संडको पर छोटे वाहन की बहाली जरूर हुई है। उधर नेसंग व असरंग में फंसी हिमाचल पथ परिवहन निगम की दो बसो को नही निकाला जा सका है। इन दोनो गांव में अभी भी बर्फ जमी है।
प्रबंधक पथ परिवहन निगम रिकागंपिओ प्रेम कश्यप ने कहा कि कई स्थानो पर स्कीट होने के खतरे को देखते हुए बसे अभी नही चलाई है। चार दिन बाद भी निगम ने नेसंग के लिए बस स्पीलो तक,असरंग के लिए जंगी तक व छितकुल के लिए सागंला तक ही बसें चला रही है।