कालाअंब (एमबीएम न्यूज): त्रिलोकपुर इलाके के माजरी में नन्हा तेंदुआ कड़ाकी में फंसा हुआ है। अंतिम समाचार के मुताबिक इसके नजदीक जाने का कोई साहस नहीं कर पा रहा है। हिमाचल सहित हरियाणा के वन महकमे के कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं।
तेंदुए को ट्राईकोलाइंजर गन से बेहोश किए बगैर पिंजरे में नहीं डाला जा सकता। वन विभाग के कर्मियों सहित लोग कड़ाकी में फंसे तेंदुए से दूरी बनाए हुए हैं।
उधर डिप्टी रेंजर योगेश मिश्रा का कहना है कि तेंदुआ जिस जगह पर फंसा है, वो क्षेत्र हरियाणा में है। उन्होंने बताया कि जाल फेंक कर तेंदुए को पकड़ा जा रहा है, जिसे पंचकूला शिफ्ट किया जाएगा।