ऊना(एमबीएम न्यूज़ ): उड़नपरी बक्शो देवी ने जहर निगल लिया है। हालत खराब होने पर बक्शो देवी को ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां से आज सुबह उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है। बक्शो देवी ने जहर क्यों निगला इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।
लेकिन परिजनों मुताबिक गलती से जहर निगल लिया ,मामला शुक्रवार रात का है। सूचना मिलते ही पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि बक्शो देवी ने नंगे पांव पांच हजार मीटर दौड़ जीती थी। बक्शो देवी ने माइनस दो डिग्री तापमान में नंगे पांव दौड़कर गोल्ड मेडल जीता था।
इस उपलब्धि के लिए बक्शो देवी काफी सुर्खियों में रही थी। इस होनहार खिलाड़ी की सहायता के लिए कई लोग आगे आए थे। उड़परी बक्शो देवी के जहर निगलने की घटना से कई सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि जहर निगले जाने के कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा।