घुमारवीं (सुभाष कुमार गौतम) : उपमंडल की ग्राम पंचायत लैहडी सरेल में मंगलवार शाम को एक जंगली सूअर द्वारा तीन महिलाओं को घायल करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार लैहडी सरेल पंचायत के दमेहडा गांव में दो महिलाए घास काटने के लिए गई थी, जबकि एक महिला उनके पास मेहमान आई थी वह भी साथ चली गई। घास काटने समय एक जंगली सूअर ने अचानक हमला कर दिया और तीनों को बुरी तरह से घायल कर दिया।
महिलाओं के चीखने व चिल्लाने की आवाज़ सुनकर गांव वाले दौड़ कर इकठ्ठा हो गए। इस बारे में लोगों ने ग्राम पंचायत उप प्रधान सुरेंद्र कुमार को सूचित किया। प्रधान ने इस घटना की सारी जानकारी पुलिस को दी तथा इस बारे में वन विभाग को भी सूचित किया गया। पुलिस व वन विभाग के अधिकारीयों ने तुरंत मौके पर पहुंच कर महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधा के लिए भराडी अस्पताल भेजा व सारे मामले की छानबीन की।