कुल्लू (एमबीएम न्यूज़) : आनी उपमंडल में खनाग के पास एक व्यक्ति की गिरकर मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार व्यक्ति लोक निर्माण विभाग में मजदूर के रूप में कार्यरत था और रात को उसका पांव फिसल गया और रातभर नाले में पड़ा रहा, जिससे उसकी मौत हो गई है। पंचायत के उप प्रधान बुद्धि सिंह राणा ने इसकी जानकारी आनी पुलिस को दी है और पुलिस जानकारी मिलते ही मौके के लिए रवाना हो गई है।
उप प्रधान के अनुसार व्यक्ति आनी के दोगरी गांव का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मौके के लिए रवाना होकर इसकी जानकारी जुटा रही है कि व्यक्ति कैसे गिरा और किन कारणों से उसकी मौत हुई है।