ऊना (एमबीएम न्यूज़): गगरेट विस क्षेत्र के गांव कुठेडा जसवालां का वंशज मेहता भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्त हुआ है जिससे उनके परिजनों व गांव वासियों मे हर्ष की लहर दौड़ गई है। वंशज का परिवार चंडीगढ़ मे रहता है उनके पिता गुलशन मेहता सरकारी मेडिकल कॉलेज चंडीगढ सैक्टर 32 मे डिप्टी कंट्रोलर के पद पर हैं जबकि माता निशा शर्मा साइंस ग्रेजुएट गृहणी हैं।
वंशज साल 2014 मे भारतीय नौसेना के टेक्निकल विंग मे चयनित हुआ तथा वहां पर वी टैक की डिग्री करने के पश्चात वंशज अब भारतीय नौसेना मे सब लेफ्टिनेंट के रूप मे अपनी सेवाएं देगा। वंशज की स्कूली पढ़ाई चंडीगढ के सरकारी माडल स्कूल मे हुई है तथा उसका छोटा भाई अक्षज मेहता ग्यारहवीं मे पढ़ रहा है।
वंशज के पिता गुलशन मेहता ने बताया कि वंशज का बचपन से ही यह सपना था कि वह भारतीय सेना मे जाए इसी सपने को वंशज ने अपनी कड़ी मेहनत व लगन से हासिल कर लिया है। गगरेट के निवर्तमान विधायक राकेश कालिया पुर्व विधायक बलवीर सिंह सुशील कालिया राजेश ठाकुर राज कुमार लखनपाल अनिल लखनपाल मनु ठाकुर मुनीष लखनपाल विकास विक्की संजीव पराशर ने वंशज के इस चयन पर खुशी जताई है।