ऊना (एमबीएम न्यूज़ ): पुलिस चौकी पंडोगा के तहत ईसपुर में सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान पंजाबर निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पंजाबर निवासी एक महिला अपने बेटे के साथ स्कूटी पर सवार होकर ईसपुर की तरफ जा रही थी, इसी दौरान अचानक ही महिला स्कूटी से नीचे जा गिरी।
जिससे महिला को गंभीर चोटें पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।