ऊना (एमबीएम न्यूज़ ): उपमंडल बंगाणा के तहत धुंधला में तेंदुए ने तीन वर्षीय बच्चे समेत पांच लोगो को हमला कर लहुलूहान कर दिया। पांचों को उपचार के
लिए स्वास्थ्य केंद्र बंगाणा में भर्ती करवाया गया है। तेंदुए ने एक घर में घुसकर भी हमला किया। परिवारिक सदस्यों ने तेंदुए से बचने के लिए फुर्ती दिखाते हुए खुद घर से बाहर निकल गए और तेंदुए को घर में बंद कर दिया और इसकी सूचना वन विभाग को दे दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। तेंदुए के एकाएक हुए हमले से धुंधला सहित आस-पास के सभी क्षेत्रों में दहशत फैल गई है।
जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह 6 बजे के करीब हुआ धुंधला निवासी सुखदेव सिंह पुत्र उदम सिंह अपने घर के नजदीक नल से पानी भर रहा था कि अचानक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। सुखदेव सिंह करीब दो मिनट तक तेंदुए के साथ उलझता रहा और शोर मचाया जिसे लोग बचाव के लिए मौक़े पर पहुंचे।
इस दौरान तेंदुए ने वंदना देवी आयु 20 बर्ष और सुदेश कुमारी आयु 46 बर्ष को भी घायल कर दिया। इसके बाद तेंदुए दिनेश कुमार के घर में घुस गया। दिनेश कुमार ने अपने पुत्र जो तीन बर्ष का था उसको अपनी गोद मे लिया हुआ था और तेंदुए ने दोनों को लुहलहन कर दिया और दिनेश ने बहुत मुश्किल से अपने बेटे को तेंदुए के चुंगल छुड़ाया और तेंदुए को घर में बंद कर परिवारिक सदस्यों संग बाहर निकल गया। सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने हॉस्पिटल पहुंचाया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। खबर लिखे जाने तक तेंदुआ घर में बंद है, जिसे वन विभाग काबू करने का प्रयास कर रही है। वहीं तीन वर्षीय बच्चें समेत पांच का स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी है।