कुल्लू(एमबीएम न्यूज़): लाहौल-स्पीति जिला के सेवानिवृत क्लास वन अधिकारी देवभूमि कुल्लू की सफाई व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं। जिस कारण सेवानिवृत क्लास वन इन अधिकारियों ने जनचेतना समिति के बैनर तले ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में सफाई अभियान का बीड़ा उठाया है। सभी सेवानिवृत अधिकारी जिनकी आयु 60 वर्ष से ऊपर थी ने अब समाज के लिए स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया है ताकि युवा वर्ग के लिए सेवानिवृत अधिकारी प्रेरणा का स्त्रोत बने।
इस अभियान में जनचेतना समिति के उपाध्यक्ष मोती लाल शर्मा, टशी अंगरूप महासचिव, आर.के विद्यार्थी कोषाध्यक्ष, पुष्पा,चेतना देवी, सोनम डोलमा, राम नाथ शर्मा, नीलचंद शर्मा, रणजीत क्रोफा, परस राम शर्मा, जय सिंह, छेवांग, दावा आदि ने भाग लिया। उक्त लोगों ने पूरे ढालपुर मैदान में सोमवार सुबह से लेकर दोपहर बाद तक सफाई की और युवाओं को जागरूक करने का प्रयास किया।
जनचेतना समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह सिर्फ पहला प्रयास था। इस प्रयास में सिर्फ रिटायर्ड क्लास वन ऑफिसर ही शामिल हुए। उन्होंने बताया कि भविष्य में सफाई अभियान के प्रति एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जिसमें कॉलेज में पढऩे वाले छात्रों सहित महिला मंडल, युवक मंडल सहित लाहौल- स्पीति की सभी संस्थाओं को शामिल किया जाएगा।