हिमाचल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पुष्पेंद्र राजपूत ने बताया कि 50 25 941 मतदाताओं में से 2503021 पुरुष और 2405732 महिला मतदाता हैं। सर्विस वोटरों की संख्या 34574 है। इन सभी को पोस्टल वॉलेट भेज दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि 338 में से 19 महिला प्रत्याशी हैं। कुल 7521 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इनमे 598 अर्बन और 6923 रूरल क्षेत्र में है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चुनाव आचार संहिता के 141 मामले सामने आए हैं। इनकम टैक्स, पुलिस आदि एजेंसियों द्वारा अब तक प्रदेश में 1 करोड़ 12 लाख का कैश ज़ब्त किया गया है। सिरमौर जिले में 15 अक्टूबर को 15 लाख कैश के अलावा ऊना जिले में कैश सहित 3 किलोग्राम का सोना ज़ब्त किया गया है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल के चुनाव में 37605 कर्मचारी वोटिंग प्रक्रिया में डयूटी देंगे। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से 11 हज़ार पुलिस कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा होमगार्ड के 6 हज़ार जवान भी मोर्चा सम्भालेंगे। इनमे 1 हज़ार उत्तराखण्ड से आएंगे। राजपूत ने बताया कि पैरा मिल्ट्री की 65 कंपनियां चुनाव में जिम्मा सम्भालेंगे। 15 अन्य कम्पनियों की भी मांग की गई है।