नाहन (एमबीएम न्यूज़): वरिष्ठ भाजपा नेत्री प्रतिभा कौशिक आज नाहन शहर में भाजपा की वेटरन प्रचार एम्बेसडर बन चुकी हैं। सुबह 9 बजे घर से प्रचार के लिए निकलना। और देर सांय घर वापिस लौटना। पिछले कई दिनों से बस यही उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन बना हुआ है। वर्ष 1986 से भाजपा से जुड़ी कौशिक भाजपा की वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं और वर्तमान में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैं। उनके जज्बे को देखकर कोई नहीं कह सकता कि वह 76 से ज्यादा बसंत देख चुकी हैं। उनकी कार्यशैली और उर्जा युवाओं और युवतियों को भी मात देती हैं।
भाजपा चुनाव प्रचार में प्रतिभा कौशिक अन्य जुनियर कार्यकर्ताओ के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई हैं। वह हमेशा प्रचार में सबसे आगे रहने की कौशिश करती हैं। थकान और चेहरे पर उम्र का प्रभाव कहीं पर भी दिखाई नहीं देता है। सोमवार को भाजपा महिला नेत्रियां जब डा. बिंदल के प्रचार के लिए घरों से निकली तो सबसे आगे प्रतिभा दीदी या फिर प्रतिभा आंटी थी।
भाजपा नेत्रियों ने आज शहर के वार्ड न. 6 और वार्ड 11 में एकजुट होकर डा. बिंदल के लिए वोट मांगे। उन्होंने प्रचार अभियान में कहा कि नाहन क्षेत्र को डा. बिंदल जैसा नेता ही चाहिए जो शहर के हर नागरिक के दुख सुख में आगे रहते हैं।
भाजपा नेत्रियों ने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस शासन काल में नाहन क्षेत्र की खूब अनदेखी हुई। पेयजल न होने से सबसे ज्यादा समस्या का सामना महिलाओं को करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि शहर में बिजली कट से भी शहरवासी परेशान है। नाहन में शिक्षा के लिए अच्छे और उच्च स्तरीय शिक्षण संस्थानों का अभाव होने के कारण बच्चे बाहर जाने को मजबूर हैं।

प्रचार अभियान में मधु बिंदल, प्रतिभा कौशिक, पार्षद नीलम सैनी, पार्षद रेखा तोमर, स्वाति अग्रवाल, नीति अग्रवाल, शीला जोशी, अलका गर्ग, बबीता सुमरा, लीला देवी, अनुराधा, हंसा, नीति गर्ग, रचना व अन्य महिला सदस्यों ने आज भाजपा के पक्ष में वोट मांगे।