कुल्लू (नीना गौतम): बंजार में कांग्रेस की रैली में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा है। यहां युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह राजा बराड़ यहां कांग्रेस की रैली को संबोधित करने आए हैं। वे यहां कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य विक्रम सिंह की प्रचार रैली में भाग लेने आए हैं। उनके साथ पंजाब के एमएलए कुलविंदर सिंह भी यहां प्रचार रैली को संबोधित करने आए हैं।
इस दौरान यहां कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष का जोरदार सवागत किया। इस दौरान कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने भाजपा सरकार की नाकामयाबियों को उजागर किया और वीरभद्र सरकार के गुण गाये। इस दौरान पूर्व मंत्री कर्ण सिंह को भी याद किया गया और उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। जनसभा से पहले खुनन पुल से लेकर ऐतिहासिक मेला ग्राउंड बंजार तक ढोल नगाड़ो के साथ रैली निकाली।
इस अवसर पर आदित्य विक्रम सिंह जनसभा को संबोधित करते हुए अपनी पिता की याद में रो पड़े और कहा कि जब मेरे पिता जी का देहांत हो गया तो मैने सोचा कि मैं अकेला पड़ गया हूँ लेकिन आज इतनी जनता को देखकर आभास हुआ है कि मैं अकेला नहीं हूं और मुझे ताकत मिली और अब जनता की सेवा करूँगा। उन्होने कहा कि यह टिकट मेरा नहीं बल्कि आप सभी जनता का है।