कुल्लू (एमबीएम न्यूज़) : जिला कुल्लू के आनी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी किशोरी लाल सागर ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। किशोरी लाल सागर ने आनी एसडीएम कार्यालय पहुंचकर समर्थकों के साथ अपना नामांकन पत्र भरा है। भाजपा ने यहां से किशोरी लाल सागर पर एक बार फिर से दांव खेला है।
हालांकि वर्ष 2007-08 के चुनावों में आनी से किशोरी लाल सागर विधायक बने थे लेकिन वर्ष 2012 के चुनावों में वे कांग्रेस के खूब राम से हार गए थे। लेकिन इस बार भाजपा ने उन पर फिर से विश्वास जताया है और अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके बाद उन्होंने एक शक्तिप्रदर्शन का भी आयोजन किया। जिसमें काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया।