राजगढ़ (एमबीएम न्यूज़ ): राजगढ़ पुलिस ने बुधवार देर सायं को क्षेत्र की ग्राम पंचायत नेरी कोटली में छापा मर भांग की अवैध खेती का पर्दाफाश किया है। इस भांग का प्रयोग चरस बनने के लिए होना था। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत नेरी कोटली के रिवटा बाग गांव के केदार सिंह पुत्र लक्ष्मी सिंह के खेत से 3000 पौधे भांग के बरामद किये। राजगढ़ पुलिस ने एनडीपीसीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी राजगढ़ मिनाक्षी ने की है।
उधर एक सड़क हादसे में सनौरा-छैला मार्ग पर स्लैच कैंची में बुधवार रात को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 10.15 बजे नैनो कार नंबर एचपी 08ए-1453 स्लेच कैंची के पास सड़क से नीचे लुढ़क गई। जिसमें एक आदमी सवार बताया जा रहा था। हादसे में घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस में सोलन अस्पताल पंहुचाया गया। राजगढ़ पुलिस ने हादसे का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।