श्री रेणुका जी (एमबीएम न्यूज़ ): गायत्री मंदिर के 33 वें स्थापना दिवस पर भव्य स्मारोह आयोजित किया गया। ऋषि पंचमी पर आयोजित स्थापना दिवस पर समाज के विभिन्न क्षेत्रो मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले 8 श्रेष्ट लोगो को गायत्री पुरूस्कार से नवाजा गया। आश्रम का मंच संचालन डा0 प्रमोद पारिक ने किया। जबकि धन्यवाद दीपक जोशी ने किया। गायत्री मंदिर के संचालक एवं हिमाचल प्रांत के श्री महंत दयानन्द भारती ने सभी श्रेष्ट लोगो को गायत्री पुरूस्कार दिए। कानून व्यवस्था के लिए रेणूका थाने के एएसआई रघुवीर सिह को दिया गया।
समाज सेवा समान सेवा के लिए नारायणगढ हरियाणा के स्वामी ज्ञान नाथ को गायत्री पुरूस्कार दिया गया। सिरमौर की साहित्य व संस्कृति के सरंक्षण देने व बेहतर कवरेज के लिए के नाहन के पंकज तन्हा व न्यूज चैनल दिल्ली की हर्शिता को गायत्री पुरूस्कार से समानित किया गया। समाज सेवा के लिए खालाक्यार के जीत सिह को देश सेवा के लिए कोटीधीमान के सुबेदार तपेन्द्र तोमर को पुरस्कार से नवाजा गया। समाज को विभिन्न बुराइयों से सचेत करने व असहाय रोगियों की सहायता करने के लिए माइना गांव के सुनील शर्मा व ददाहू के दीपक शर्मा को गायत्री पुरूस्कार सम्मानित किया गया।
याद रहे हर वरिष्ठ अधिकारियों कर्मचारियों व पत्रकारो को गायत्री पुरूस्कार से समानित किया जाता है। श्री भारती ने ही गायत्री पुरूस्कार दिए जाने की शुरुआत की है। उन्होने बताया कि इन पुरूस्कारो को देने का उदेश्य समाज मे अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाना है। समारोह मे दग्योन आश्रम के स्वामी बाला नन्द ब्रहमचारी, सन्यास आश्रम के महंत मोहन पुरी, कुलभूषण गोयल, राजेन्द्र वर्मा , रक्षा शर्मा सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।