भाजपा ने बाबा साहिब अम्बेडकर के पुश्तैनी मकान को मध्यप्रदेश सरकार ने करोड़ों रुपये की लागत से खरीदा। साथ ही दिल्ली व मुंबई को भी राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया। धूमल ने कहा कि केंद की भाजपा सरकार ने केवल 6 महीनों में गरीबों के 28 करोड़ बैंक खाते खोले और गरीब ग्रामीण महिलाओं के लिए उज्ज्वला योजना चला कर मुफ्त में रसोई गैस बांटी। उन्होंने कहा कि भाजपा सेवा करती हैं और कांग्रेस शासन करती है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने 1990 में डॉ अम्बेडकर को भारत रत्न की उपाधि दिलाई। प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वनरक्षक होशियार सिंह की मौत का कौन जिम्मेदार है। साथ ही पूछा कि गुडिया दुराचार और कुल्लू में 8 वर्ष की कन्या के साथ दुराचार के दोषियों को सज़ा क्यों नहीं हुई। प्रदेश में वन माफिया, भू माफिया और चरस माफिया का बोलबाला है। कांग्रेस ने देवभूमि को शर्मसार करने में कोई कसर नही छोड़ी। सत्ता में आने पर सभी क़ुछ ठीक करने का भरोसा दिया।
सम्मलेन को विधायक कर्नल इंद्र सिंह, अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष राजकुमार, भाजयूमो के राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र अत्री ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा ज़िला महामन्त्री दलीप ठाकुर, किसान मोर्चा के ज़िला महामन्त्री राजेंद्र भुट्टो, मण्डल अध्यक्ष रूपलाल रत्न, महामन्त्री चन्दरमनी ठाकूर, कृष्ण राणा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।