ऊना (एमबीएम न्यूज) : शहर के आदर्श नगर में 22 वर्षीय युवक को करंट लगा है। युवक का क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार जारी है। युवक की हालत अभी खतरे से बाहर है। वहीं पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक उत्तरप्रदेश निवासी राजा पिछले काफी समय से शहर के आदर्श नगर में रहता है। मंगलवार सुबह कपड़ों को तार पर डाल रहा था कि अचानक तार में करंट आ गया। करंट के झटके से राजा एकदम चिल्लाया और अचेत होकर जमीन पर गिर गया। परिवार के अन्य सदस्यों ने तुंरत बिजली बंद की और राजा को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले गए। जहां उसकी हालत में सुधार आया है। डीएसपी हैडक्वार्टर कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है। घायल के भी ब्यान दर्ज किए जा रहे हैं।