हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़) : टौणी देवी के तहत आने वाले गांव बराड़ा में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक महिला सलोचना देवी (42) शनिवार सुबह करीब 9 बजे छत पर कपड़े सुखाने के लिए गई थी। छत के ही बेहद करीब लगे बिजली के पोल में अचानक करंट आ गया। महिला का गलती से हाथ पोल से जा टकराया। देखते ही देखते महिला पोल से चिपक गई। जब परिवार वालों ने महिला की चीखेें सुनी तो महिला को फौरन टौणी देवी अस्पताल पहुंचाया गया। महिला की बिगड़ी हुई हालत को देखकर उसे हमीरपुर रैफर कर दिया गया। लेकिन हमीरपुर अस्पताल में महिला ने दम तोड दिया।
उधर एएसआई अवाहदेवी चौकी राकेश कुमार ने मामले की पुष्टि करके बताया कि महिला के शव का पोस्टमॉटम करके परिजनों को सौंप दिया है। और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।