शिमला (एमबीएम न्यूज) : लगातार हो रही बारिश ने राजधानी में कहर बरपाना शुरू कर दिया है। उपनगर संजोली में एक विशालकाय कायल का पेड़ उखड़कर वर्किंग वूमेन हॉस्टल की छत पर गिर गया। इस घटना में जहां नगर निगम के इस हॉस्टल का छत क्षतिग्रस्त हुआ है, वहीं छत का मलबा गिरने से हॉस्टल की 2 लड़कियां जख्मो हुई हैं। ये घटना बीती रात की है।
पेड़ गिरने से हॉस्टल में अफरातफरी मच गई। 50 से अधिक लड़कियां उस दौरान होस्टल में मौजूद थी। पेड़ के दो मंजिला हॉस्टल की अपर फ्लोर पर गिरने से एक कमरे की छत टूट गई और मलवा गिरने से कमरे में सो रहीं 2 लड़कियां जख्मी हो गई। इनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। निगम प्रशाषन ने आज सुबह पेड़ को हॉस्टल से हटवाया।
शिमला में बीते कल से बारिश जारी है। शहर में हर साल बरसात और बर्फबारी में दर्जनों पेड़ों की उखड़कर गिरने की घटनाएं सामने आती हैं। इस साल जनवरी माह में हुई भारी बर्फबारी में 100 से अधिक पेड़ों के गिरने से शहर की बिजली और ट्रैफिक व्यवस्था कई दिनों तक बाधित रही थी।