मनाली ( नितिन शर्मा) : मनाली व आसपास के क्षेत्रों में हो रही बारिश के चलते लोगों के जनजीवन में खासा प्रभाव पड़ा है। रूक-रूक कर बारिश होने के कारण लोग अपने घरों में रहने के लिए मजबूर हो गए हैं। बारिश के कारण लेफ्ट और राईट बैंक मार्ग में जगह-जगह लैंड़ स्पाईड़ हो रहा है। जिसके वाहन चालकों को भी परेशानी से दो चार होना पड़ रहा है।
मनाली में गोपां रोड़ में बारिश के चलते भारी भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन का सारा मलबा और एक बड़ा पेड़ टूट कर रिहायशी मकान के लैंटर पर गिर गया है और साथ लगते होटल पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। यदि बारिश का आलम यूं ही रहा तो बेशकीमती होटल की इमारत कभी भी ढह सकती है। बरसात के कारण ही सोलंग गांव को जोड़ने वाली पुली भी ब्यास में बह गई है। जिसके चलते सोलंग गांव के लोग मनाली क्षेत्र से ल्रगभग एक सप्ताह तक कटे रहे। ग्रामीणों के मांग पर प्रशासन से सोलंग गांव के लिए एक अस्थाई झुले को ग्रामीणों की आवाजाही के लिए लगाया है।
एसड़ीएम एचआर बैरवा ने बताया कि प्रशासन की ओर से बरसात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने बारिश के मौसम में लोग से सतर्क रहने और नदी नालों के पास न जाने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि मनाली में गोपां के पास भूस्खलन हुआ है और एक पेड़ कुछ मलबा रिहायशी मकान के लैंटर पर आ गिरा है। इसमें जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। यहां पर रह रहे परिचार के लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए प्रशासन द्वारा कहा गया है। उन्होंने बताया कि भूस्खलन वाले स्थान पर गिरे मलबे और पेड़ को प्रशासन की ओर से हटाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सोलंग गांव को जोड़ने के लिए एक स्थाई पुली का निर्माण शीघ्र ही प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। आपदा से निपटने के लिए मनाली प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।