रिकांगपिओ (जीता सिंह नेगी) : कोटखाई मे दसवीं की छात्रा के साथ दुराचार और हत्या तथा इसके बाद पुलिस कस्टडी में आरोपी की मौत पर शुक्रवार को किन्नौर भाजपा व महाविद्यालय के एबीवीपी छात्रो ने रैली निकाली और प्रदेश सरकार व पुलिस विभाग पर जमकर बसरे। बाजार गुडिया हम शर्मिदा है तेरे कातिल जिंदा है के नारे से गूंजा। रैली में पूर्व विधायक तेजवंत सिंह नेगी, अनुसूचित जनजाति प्रदेश अध्यक्ष सूरत नेगी, भाजपा महामंत्री नरेंद्र नेगी, जिला परिषद अध्यक्षा कुमारी प्रतिश्वरी नेगी, जिला परिषद सदस्य विजय कुमार, सतपाल नेगी,हकीम नेगी,रविंद्र नेगी लाला चुगंलिगं,सुभाष नेगी सहित कई भाजपाईयो व एबीवीपी छात्रो ने भाग लिया।
रैली रामलीला मैदान से मुख्य बाजार होती हुई पीएनबी व वापिस रिकांगपिओ चौक पहुंचे। इस बीच रिकांगपिओ चोक पर किन्नौर भाजपाईयो ने प्रदेश मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का पुतला फूंका। रेली मे आए भाजपाईयो व एबीवीपी छात्रो ने रिकांगपिओ चोक पर करीब एक घंटे तक चक्का जाम किया। रेली के माध्यम से भाजपा व एबीवीपी छात्रो ने कोटखाई गुडिया मामले के साथ जिला किन्नौर मे कानून व्यवस्थता पर भी जिला पुलिस के खिलाफ जम कर बरसे व कई आरोप लगाए। । जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक तेजवंत सिंह नेगी ने कहा कि शांत प्रदेश मे गुडिया का मामला एक गंभीर मामला है इस पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रदेश को जगजोर कर रख दिया है।
उन्होने आरोप लगाया कि पूर्व एसपी शिमला डीडब्लयू नेगी कांग्रेस का एजेंट के रूप मे कार्य कर रहे है। उन्होने कहा कि किन्नौर मे भी कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। प्रदेश अनुसूचित जनजाति प्रदेशाध्य्क्ष सूरत नेगी ने कहा कि कोटखाई मामले में लोगो को पुलिस की कार्यप्रणाली शक में है। पूरे प्रदेश में पुलिस व सरकार के प्रति गहरा रोष है। जिला किन्नौर मे कुमारसेन निवासी का शव मिला,कल्पा मेें एक शव मिला था पुलिस इन सब मामले को सुलाझाने के बजाए दिन-रात लोगो को तंग कर चालान किया जा रहा है। उन्होने कहा कि पुलिस अपने काम से भडक गई है। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष कुमारी प्रतिश्वरी नेगी,पूर्व भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष हकीम नेगी ने भी विचार रखे।