बिलासपुर (अभिषेक मिश्रा) : घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत आने वाले कलरी गांव में 18 वर्षीय एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। गंभीर हालत में परिजन उसे सिविल अस्पताल घुमारवीं ले आए। जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर
हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रैफर कर दिया है।
पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कलरी गांव के युवक पंकज ने गलती से कीटनाशक दवाई निगल ली। देखते ही देखते उसकी हालत बिगडऩे लगी। परिजन उसे सिविल अस्पताल ले आए। जहां से उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है। वहीं परिजनों का कहना है कि उनके बेटे ने खांसी की दवाई समझ कर सब्जियों में स्प्रे करने वाली दवा निगल ली। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। समाचार लिखे जाने तक युवक का बिलासपुर में उपचार चल रहा था।