रिकांगपिओ (जीता सिंह नेगी) : गत दिनों करसोग जंगल में वन कर्मचारी होशियार सिहं की मौत की घटना के बाद किन्नौर वन कर्मचारी महासंघ ने होशियार सिहं के परिजनों के प्रति सहानुभूति जताते हुए महासंघ के कई पदाधिकारी आज होशियार सिहं के परिजनों से मिले।
इस दौरान वन कर्मचारी महासंघ किन्नौर के प्रधान मोहन नेगी, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र नागपाल, प्रेस सचिव गोवर्धन सिहं, केशियर राकेश कुमार ने होशियार सिहं की दादी को आर्थिक मदद के रूप में 42500 रूपए की राशि प्रदान की। वन कर्मचारी महासंघ किन्नौर के प्रधान मोहन नेगी व प्रैस सचिव गर्वधन सिंह इस घटना की कडी निदा करते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच के लिए प्रदेश सरकार व पुलिस प्रशासन मांग कि दोषियों को जल्द से जल्द सजा जाये।