धर्मशाला (एमबीएम न्यूज) : पालमपुर के पंचरूखी में एक खड्ड से महिला व उसके बेटे की लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी। पुलिस की प्रारंभिक छानबीन में पता चला कि 40 वर्षीय मृतक महिला रितु व उसे 17 वर्षीय बेटे ने एक साथ आत्महत्या की है। पुलिस को वजह को तलाश करने लगी तो यह भी खुलासा हुआ कि पारिवारिक कलह के कारण मां-बेटे ने खड्ड में कूदकर जान दी है।
मकोल पंचायत के रहने वाले रितु के पति संसार चंद गांव समलेहड़ को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का पुलिस इंतजार कर रही है, लेकिन प्रथम दृष्टया में पुलिस ने इसे आत्महत्या का ही मामला माना है। इसी के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला मृतक महिला के पति के खिलाफ आईपीसी की धारा-306 के तहत दर्ज किया गया था।
गौरतलब है कि शुक्रवार को खड्ड में महिला व उसके बेटे का शव बरामद हुआ था। उधर एसपी संजीव गांधी ने मृतक महिला के पति की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था। इसी के चलते गिरफ्तारी हुई है।