आज का पंचांग।
दिनांक – 14 जुलाई 2017
दिन – शुक्रवार
शक संवत -1939
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – वर्षा
मास -आषाढ़ प्रविष्ठे 30
पक्ष – कृष्ण पंचमी तिथि दोपहर 02:56 तक “तदुपरांत षष्ठी तिथि,
नक्षत्र – पूर्वा भाद्रपद
योग – सोभाग्य
करण- तैतिल
सूर्योदय – 05:38
सूर्यास्त – 07:29
राहुकाल – प्रात:10:30 से 12:00 बजे तक
दिशाशूल – पश्चिम दिशा की और
आज क्या कहते है आपके सितारे
मेष (Aries): आज आपका दिन सामाजिक कार्यों और मित्रों के साथ बीत सकता है। मित्रों के पीछे धन खर्च होने की संभावना है। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिल सकता है।
वृषभ (Taurus): नौकरी में पदोन्नति के समाचार मिल सकता है। सरकारी निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। गृहस्थजीवन में सुख- शांति रहेगी। अधूरे कार्य पूरे होंगे। धन और मान- सम्मान की प्राप्ति होगी।
मिथुन (Gemini): आज आपको थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य खराब रह सकता है। साथी कर्मचारियों का और उच्च पदाधिकारियों का व्यवहार सहयोगपूर्ण न रहने की संभावना है। पिता को परेशानी हो सकती है।
कर्क (Cancer): आज के दिन आप पर नकारात्मक व्यवहार हावी रह सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी शिकायत रह सकती है। अनैतिक कामों के विचारों और वाणी पर संयम रखें वरना परेशानी बढ़ सकती है। आर्थिक तंगी हो सकती है।
सिंह (Leo): आज का दिन आप मनोरंजन तथा घूमने- फिरने में व्यतीत करेंगे। सांसारिक मामलों के विषय में आपका व्यवहार उदासीन रह सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सामाजिक जीवन में कम सफलता मिलने की संभावना है।
कन्या (Virgo): आज परिवार में आनंद एवं उत्साह का वातावरण बना रहेगा। आज आपका मन भी प्रसन्न रहेगा और स्वास्थ्य बना रहेगा। कार्य में सफलता और यश मिल सकता है। आज व्यापार में विरोधियों के कारण नुकसान होने की संभावना है।
तुला (Libra): आज आप अपनी कल्पनाशक्ति और सृजनशक्ति का अच्छे तरीके से इस्तेमाल कर सकेंगे। संतान की प्रगति का शुभ समाचार मिल सकता है। अत्यधिक विचारों से मन विचलित हो सकता है। आप शारीरिक और मानसिक ताजगी के साथ सारे काम करेंगे।
वृश्चिक (Scorpio): आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है,इसलिए इनपर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। माता के स्वास्थ्य के संबंध में चिंता रहेगी। स्थायी संपत्ति तथा वाहन आदि के दस्तावेज में सावधानी रखने की जरूरत है।
धनु (Sagittarius): आज आप पर गूढ़ रहस्यवाद और आध्यात्मिकता का रंग चढ़ सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा। लघु यात्रा की संभावना है। व्यापार में प्रगति हो सकती है।
मकर (Capricorn): आज आप किसी भी परेशानी से बचने के लिए अपनी वाणी पर संयम रखें। विद्यार्थियों को आज पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। नकारात्मक विचारों पर काबू रखें।
कुंभ (Aquarius): शारीरिक, मानसिक और आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। दांपत्यजीवन की मधुरता का आनंद उठा सकेंगे। उपहार और धन की प्राप्ति होने की संभावना है।
मीन (Pisces): थोड़े समय में लाभ लेने का लालच न करें। पूंजी निवेश में विशेष ध्यान रखें। आज आपके मन में एकाग्रता की कमी हो सकती है। महत्त्वपूर्ण दस्तावेजों या कोर्ट- कचहरी के मामले में सावधानी रखने की जरूरत है। पैसे की लेन-देन के लिए यह समय अनुकूल नहीं है।
(प. नरेश पाबुच- 9418630306 )