नाहन (एमबीएम न्यूज) : कांग्रेस सरकार जब से सत्ता में आई है, प्रदेश में अपराधिक घटनाओं में लगातार इजाफा हुआ है। सरकार द्वारा कानून व्यवस्था का बनाए रखने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इससे प्रदेश की जनता खासकर महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। यह बात बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा नाहन मंडल द्वारा डीसी सिरमौर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नाहन विधायक डा. राजीव बिंदल ने कही। उन्होंने कहा कि राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर प्रदेश सरकार को तुरंत हटाने एवं राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की गई है।
डा. बिंदल ने कहा कि हिमाचल में कानून व्यवस्था की स्थिति तार-तार हो गई है। आए दिन खून, बलात्कार, डकैती-चोरी की घटनाओं ने देवभूमि को हिलाकर रख दिया है। शिमला जिला में युवती की अस्मत लूटकर उसकी निर्मम हत्या से हिमाचल प्रदेश के लाखों लोगों को ठेस पहुंची है। दिल्ली में हुए निर्भया मामले की याद को इस दरिंदगी ने ताजा कर दिया है। जिला सिरमौर में महिला को अगवा किया जाना, उसका जबरन विवाह करवाकर उसके साथ कुकर्म करना, जिले में लचर कानून व्यवस्था की पोल खोलता है।
इससे पहले भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा नाहन मंडल ने डीसी ऑफिस में कंैडल मार्च निकाला। युवा कार्यकर्ताओं ने डॉ. राजीव बिंदल के नेतृत्व में कोटखाई में दुष्कर्म के बाद छात्रा की हत्या के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। इस मौके पर विधायक के अलावा नगर परिषद अध्यक्ष अनीता शर्मा, पार्षद रेखा तोमर, भाजयुमो नाहन मंडल अध्यक्ष विशाल वर्मा के अलावा अन्य भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।
Latest
- विक्रमादित्य बोले वोकल फॉर लोकल, इम्पोर्टिड चीजों की हो जाती है एक्सपायरी
- धर्मशाला : निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की रिश्वत लेने व देने से बचें : डीसी
- 4 से 8 मई तक हिमाचल प्रवास पर होगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया
- पांवटा साहिब : शिव मंदिर में ब्राह्मण सभा की बैठक, परशुराम जयंती की तैयारियों पर हुई चर्चा