नेरचौक (अमीता सेन) : प्रदेश कांग्र्रेस कमेटी द्वारा 68 विधानसभा क्षेत्रों में की जा रही बैठकों के आयोजन के अन्तर्गत रविवार को बल्ह विधानसभा क्षेत्र में प्रदेशाध्यक्ष सुखविद्र सिंह सुक्खु की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ मिशन रिपीट हेतू कमर कसने का आवाहन किया गया।
बैठक में पहुंचने पर कांग्रेस सेवादल द्वारा प्रदेशाध्यक्ष का सलामी देकर स्वागत किया गया। उपरान्त उसके स्थानीय विधायक एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में बिना भेदभाव से वीरभद्र सिंह सरकार ने अथाह विकास करवाया है जिसमें बल्ह क्षेत्र भी शामिल है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बल्ह की जनता के लिए उपमण्डल कार्यालय, तहसील कार्यालय खुलवा लोगों को घर-द्वार पर सुविधा मुहैया करवाने के साथ-साथ सड़कें, रास्ते, पानी, बिजली की समस्या आदि से भी निजात दिलवाई है। जिससे खुश हो जनता जनार्दन अपना आशीर्वाद दे कांग्रेस पार्टी को आने वाले विधानसभा चुनावों में 60 से अधिक सीटें जीता राजा वीरभद्र सिंह जी की अगुआई में पुनः सरकार बनाने का मौका देगी।
तत्पश्चात सुखविद्र सिंह सुक्खु ने अपने सम्बोधन में प्रकाश चौधरी की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे सुलझे व संस्कारी नेता एवं मंत्री कहीं नहीं है जिसके दिल में अपनी जनता के लिए प्यार है और हरदम बल्ह में विकास करवाने के लिए तत्पर रहता है। उन्होने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि जिस पार्टी का मुखिया ही झुठ बोलता हो उसके करिंदे भी उसी की भाषा व राह पर चलेंगे। भाजपा लोगों को हर क्षेत्र में झूठे वायदे कर गुमराह करने का प्रयास में लगी हुई है। जबकि कांग्रेस पार्टी ने देश को संवारते हुए अपने कई नेताओं की कुर्बानियां दी हैं।
कांग्रेस सत्ता का मोह नही, जनता की सेवा करने में विश्वास रखती है। अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों को टैम्पो यात्रा के लिए बुलाया गया, जिन्हे हिमाचल की पस्थितियों का ज्ञान तक नहीं है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में पार्टी मिशन रिपीट करेगी और 60 से अधिक सीटों पर जीत हासिल कर कांग्रेस पुनः सरकार बनाएगी। वहीं जल्द ही कांग्रेस पार्टी द्वारा पथ या़त्रा भी शुरू की जा रही है। जिसके माध्यम से साढ़े चार साल में प्रदेश सरकार द्वारा करवाये गए विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाया जाएगा।
इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जिला मण्डी दीपक शर्मा, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रदेश सचिव आश्रय शर्मा, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता केशव नायक, कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बल्ह अजय ठाकुर, प्रदेश सचिव अतुल, मीडिया प्रभारी राजेंद्र शर्मा, व महेंद्र गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।