ऊना (एमबीएम न्यूज़ ): जिला में अलग-अलग मामलों में तीन लोगों को सांप ने काट लिया। गंभीर हालत में तीनों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार पहला मामला पंडोगा गांव का है, जहां स्थानीय निवासी शीशपाल रविवार सुबह अपने खेतों में काम कर रहा था। इसी बीच उसे सांप ने काट लिया। स्थानीय लोग व परिजन उसे ऊना अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत में सुधार आया है।
वहीं दूसरा मामला ग्रीन एवेन्यू रक्कड़ का है, जहां आदित्य रविवार सुबह अपने घर के समीप काम कर रहा था कि तभी उसे सांप ने काट लिया। तबीयत बिगड़ता देख परिजनों उसे तुरंत ऊना अस्पताल लेकर आए। वहीं तीसरा मामला अंब के तहत भैरा का है, जहां एक प्रवासी व्यक्ति को सांप ने डस लिया। जानकारी के अनुसार बेगुसराय निवासी श्याम लाल अपने घर के बाथरूम में नहा रहा था कि इसी बीच बाथरूम में छिपे हुए सांप ने उसे डस लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगडऩे पर पीडि़त को चौधरी अस्पताल बड़ूही में लेकर आए।
अस्पताल में उपचार कर रहे डॉ. रविंद्र सिंह ने बताया कि पीडि़त को अस्पताल में उपचार दिया गया है। जिससे उसकी सेहत में पहले से सुधार आया है। फिलहाल हालत खतरे से बाहर है। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने कहा कि सर्पदंश होने पर तुरंत चिकित्सक की सहायता लें। व्यर्थ में झाड़ फूंक के चक्करों में ना पड़ें।