शिमला (एमबीएम न्यूज़) : मौसम विभाग ने पहले हिमाचल प्रदेश में मानसून के एक सप्ताह देरी से पहुंचने की भविष्यवाणी की थी। लेकिन विभाग ने शनिवार को आधिकारिक रूप से मानसून के प्रदेश में दस्तक देने की घोषणा कर दी, हालांकि इसने अभी पूरे हिमाचल को नहीं छूआ है। पिछले साल की अपेक्षा 10 दिन देरी से पहुंचा मानसून इस बार सामान्य रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में आज मानसून ने दस्तक दे दी है। हालांकि इसके पहुंचने से प्रदेश में आज छिटपुट बारिश ही हुई है, लेकिन अगले कुछ दिन पूरे राज्य में अच्छी बारिश होने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश में मानसून सामान्य रहेगा। कहा कि प्रदेश के मैदानी व मध्यवर्ती भागों में 7 जुलाई तक बादलों की गर्जना के साथ बारिश होती रहेगी। जबकि उंचाई वाले कुछ स्थानों में हिमपात हो सकता है।
उन्होंने कहा कि बीते 24 घंटों में कांगड़ा, उना और शिमला में बारिश के कारण उमस में कमी आई है।
कांगड़ा के गग्गल में सर्वाधिक 39 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। उना में 32, रेणुका में 17, अंब में 16, घुमरू में 14, कोटखाई व बंगाणा में 12, जुब्बल व मनाली में 11, भरवाईं में 9, मंडी, संगड़ाह, गुलेर, हमीरपुर व केलंग में 6, सरकाघाट तथा बलद्वारा में 5 मिलीमीटर बारिश हुई है।
Latest
- 4 से 8 मई तक हिमाचल प्रवास पर होगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया
- पांवटा साहिब : शिव मंदिर में ब्राह्मण सभा की बैठक, परशुराम जयंती की तैयारियों पर हुई चर्चा
- हिमाचल के चार IPS लाल, अशांत राज्यों में निडरता से राष्ट्रीय पहचान, जानिए कौन हैं वो सिंघम…
- माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में राष्ट्रीय कांफ्रेंस, प्रौद्योगिकी के नवीनतम अद्यतन पर चर्चा