रिकांगपिओ (जीता सिंह नेगी) : देश के प्रथम मतदाता मास्टर श्याम सरण नेगी ने शुक्रवार को अपना 101 वां जन्म दिवस अपने परिवार, रिश्तेदारों व ग्रामीणों के साथ निवास स्थान कल्पा में बौद्ध मंत्रणा के साथ केट काट कर हर्षोल्लास के साथ मनाया। अपने जीवन के 101 बसंत देख चुके नेगी के जन्मदिवस पर बौद्ध लामाओं ने उनकी दीर्घायु के लिए उनके घर में दिन भर पुजा-पाठ किया।
जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम कल्पा डा0 मेजर अविंद्र शर्मा ने नेगी को उनके घर जा कर जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर पूर्व विधायक तेजवंत सिंह नेगी ने भी मास्टर श्याम सरण नेगी को कल्पा पहुंच कर बधाई दी और उन की लम्बी आयु की कामना की।
गौर रहे मास्टर जी ने 1951 में हुए आम चुनाव में कल्पा के चीनी गांव के पोलिंग बूथ पर प्रथम वोट दे कर लोकतंत्र का आगाज किया था । मास्टर श्याम सरण नेगी को 2014 के लोकसभा चुनाव में चुनाव आयोग ने ब्रांड एम्बेसडर भी बनाया था। अपने जीवन के गोल्डन जुबली अवसर पर प्रथम वोटर मास्टर श्याम सरण नेगी ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि लंबी लडाई लडने के बाद ही हमे आजादी मिली है।
इसके लिए हमारे महान नेताओ महात्मा गांधी, पंडित जवाहर नेहरू सहित अनेेक देश भक्तों ने अपने प्रतिभा से देश को आजादी दिलाई है। और हमे लोकतंत्र के माध्यम से सरकार बनाने का अधिकार मिला है। जिस का हमें ईमानदारी से निर्वाहन करना चाहिए। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश फिर सोने की चिडिया बनने जा रही है। बढिया शासन चला रहे है।
देश को फिर से विश्व गुरू और सोने की चिडिया बनाना है, तो देश में शांति व अमन कायम करना होगा। उन्होने कहा कि देश को मजबूत करने के लिए चुनाव के दौरान सभी देश वासियों को चुनावी पर्व में बढ चढ कर वोट करना चाहिए और सही व ईमानदार नेता का चयन करने में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।
जन्म दिवस पर जिला प्रशासन का ऐलान : नेगी के रूटीन चैकअप के लिए चिकित्सक तैनात
प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी के जन्मदिवस पर शुक्रवार को जिला प्रशासन की ओर से नेगी को बधाई देने के लिए एसडीएम कल्पा डा0 मेजर अविंद्र शर्मा कल्पा पहुंचे। बधाई देने के साथ नेगी के जन्मदिवस का तोहफा देते हुए एसडीएम कल्पा ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से नेगी को रूटीन चैकअप किया जाएगा। इसके लिए आज से ही एक चिकित्सक तैनात की है। उक्त चिकित्क समय -समय पर नेगी के कल्पा घर जा कर रूटीन चैकअप करेगें।
गौर रहे कि इस से पूर्व नेगी ने अपने लंबी आयु व अस्वस्थ को लेकर कुशलक्षेम नही पूछने पर चुनाव आयोग और जिला प्रशासन से खासे नाराज थे। इस बार जिला प्रशासन ने नेगी के स्वास्थ्य जांच के लिए चिकित्सक की तैनाती कर दी है। शुक्रवार को ही जिला प्रशासन की ओर से सीएमओ को आदेश जारी किया है कि एक चिकित्सक को कल्पा भेज कर समय -समय पर नेगी का स्वास्थ्य जांचा जाए।