आज का पंचांग।
दिनांक – 30 जून 2017
दिन – शुक्रवार
विक्रम संवत – 2074
शक संवत -1939
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – वर्षा
मास – आषाढ़ प्रविष्ट 16
कृष्ण पक्ष – सप्तमी तिथि 06:01 साय तक तदुपरांत अष्टमी तिथि,
नक्षत्र – उतरा फाल्गुनी
योग – वरीयन
करण- कौलव
राहुकाल -. प्रात 10:30 से 12:00 बजे तक
आज क्या कहते है आपके सितारे
मेष (Aries):आज आपके उपर प्रभु आशीर्वाद रहेंगा, इसलिए दिन भर मानसिकरूप से स्वस्थ रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। साथ में प्रवास का और सुरुचिपूर्ण भोजन का भी योग है।
वृषभ (Taurus): आज दिनभर आनंद मन पर छाया रहेगा। अपने कार्य में व्यवस्थितरूप से आप आगे बढ़ा पाएंगे और योजना के अनुसार कार्य भी कर पाएंगे। अपूर्ण कार्यो को सफलतापूर्वक पूर्ण कर पाएंगे। कार्यालय में सहकर्मियों का सहयोग अच्छा मिलेगा।मिथुन (Gemini): आज का दिन मध्यम रहेगा। नए जीवन साथी संतान के विषय में चिंता रहेगी। जिसके कारण मन में उद्वेग बना रहेगा। पेट में अजीर्णता रहने के कारण स्वास्थ्य भी कुछ नरम-गरम रहेगा।
कर्क (Cancer): आज आप संभलकर चलें। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता बनाए रखने के लिए आज कष्ट का अनुभव होगा। छाती में पीड़ा अथवा अन्य विकार से भी कष्ट की अनुभूति होगी। सामाजिकरुप से मानहानि का प्रसंग उपस्थित न हो इसका ध्यान रखिएगा।
सिंह (Leo): कार्य सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलने से आप के मन में प्रसन्नता छाई रहेगी ऐसा गणेशजी कहते हैं। भाई-बहनों के साथ संबंधो में मीठास भी बनी रहेगी।मित्रो और स्नेहीजनो के साथ किसी रमणीय पर्यटनस्थल पर घूमने-फिरने का आनंद उठा सकेंगे।
कन्या (Virgo): आपके लिए आज का दिन शुभ रहेगा । वाणी की मधुरता से दूसरे लोगों के मन पर अपनी सकारात्मक छाप छोड़ सकेंगे। पारिवारिक वातावरण भी अच्छा रहेगा। फिर भी वाणी पर संयम बरतने से वाद-विवाद की संभावना कम हो जाएगी।
तुला (Libra): आपके प्रत्येक कार्य में आत्मविश्वास छलकता हुआ दिखेगा। आर्थिक योजनाएं भी सरलतापूर्वक बना सकेगें। शारीरिक तथा मानसिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव होगा।
वृश्चिक (Scorpio): आज के दिन मौज-शौक और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। स्वास्थ्य के सम्बंध में शिकायत रहेगी। मन के अंदर चिंता की भावना रहेगी। दुर्घटना से बचे। परिवार और सगे- संबंधियों के साथ गलतफहमी या अनबन हो सकती है।
धनु (Sagittarius): आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा मिलने के साथ आप पारिवारिक जीवन में भी सुख-संतोष की भावना अनुभव करेंगे। मित्रों के साथ रमणीय स्थानों में पर्यटन का आयोजन होगा।
मकर (Capricorn): परिवार और संतानों के विषय में आपको आनंद के साथ-साथ संतोष का भी अनुभव होगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ हुई भेंट से आपका मन प्रसन्न हो उठेगा। व्यापार में धन की उगाही के लिए बाहर जाना पडे़गा जो कि लाभप्रद रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में धन तथा मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
कुंभ (Aquarius): प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद न करे ।शारीरिक रुप से अस्वस्थता बनी रहेगी। शिथिलता और आलस्य बना रहेगा। फिर भी मानसिकरुप से प्रसन्नता बनी रहेगी। व्यवसाय में उच्च अधिकारी के साथ कार्य करते समय संभलकर रहें।
मीन (Pisces):आज अनैतिक कार्यों में न उलझे क्रोध और वाणी पर संयम बरतिएगा। आरोग्य के विषय में सावधानी रखिएगा। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहिएगा। रोगों के इलाज के पीछे धन के खर्च होने की संभावना है। मानसिक रूप से आप अस्वस्थ रहेंगे।
{प. नरेश पाबुच- 9418630306 }