शिमला (एमबीएम न्यूज) : रामपुर के समीप ल्हासा में एक बेकाबू बोलेरो कैंपर की सामने से आ रहे आॅटो से भिडंत हो गई। हादसे में आॅटो सवार एक युवक की मौत हो गई और चालक सहित 5 अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना दोपहर रामपुर-शिमला नेशनल हाईवे पर हुई। मृतक की पहचान रामपुर के जोगनी गांव निवासी 20 वर्षीय विक्रम सिंह पुत्र अमर सिंह के रूप में हुई है। दुर्घटना में घायल पांच लोगों को रामपुर अस्पताल में उपचार चल रहा है। अनियंत्रित बोलेरो ने न केवल आॅटो को टक्कर मारी, बल्कि हाईवे किनारे पार्क चार अन्य वाहनों को भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया तथा पुलिस ने बोलेरो के चालक को मौके पर ही दबोच लिया। दुर्घटना के समय बोलेरो रामपुर से शिमला जा रहा था, जबकि आॅटो शिमला से रामपुर आ रहा था। पुलिस ने इस हादसे को लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Latest
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया
- पांवटा साहिब : शिव मंदिर में ब्राह्मण सभा की बैठक, परशुराम जयंती की तैयारियों पर हुई चर्चा
- हिमाचल के चार IPS लाल, अशांत राज्यों में निडरता से राष्ट्रीय पहचान, जानिए कौन हैं वो सिंघम…
- माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में राष्ट्रीय कांफ्रेंस, प्रौद्योगिकी के नवीनतम अद्यतन पर चर्चा
- ऊना : बाइक स्किड होने से दो युवकों की मौत, एक घायल