हमीरपुर(एमबीएम न्यूज): शहर के करीबी इलाके नडियाणा से संबंध रखने वाली संतोषी रणौत ने ग्लैमरस वल्र्ड में एक ऊंची छलांग लगाई है। संतोषी एफवीवी फेमिना मिस इंडिया कंपटीशन के फाइनल में पहुंचने वाली पहली हिमाचली गर्ल बन गई है। अब निगाहें आज 25 जून को मुंबई में होने वाले कर्लस फेमिना मिस इंडिया 2017 के फाइनल पर टिकी हुई हैं। इसमें देश भर से कई राउंड्स से चुन कर आई 29 सुंदरियां अपना टैलेंट दिखाएंगी।
संतोषी का परिवार अब उसकी जीत के लिए भगवान से दुआएं कर रहा है। फेमिना ज्यूरी ने संतोषी को मिस हिमाचल का खिताब देकर सिलेक्ट किया था । उसके बाद दिल्ली में उसका चयन मुंबई के लिए हुआ था। हिमाचल से सिर्फ संतोषी का ही चयन इस बड़े प्लेटफॉर्म के लिए हुआ है। एफवीवी फेमिना कलर्स मिस इंडिया का आयोजन हर साल बड़े प्लेटफार्म पर किया जाता है।
21 साल की संतोषी ने कड़़े कंपीटीशन के बीच कई सुंदरियों को पछाड़ कर अपनी जगह फाइनल में बनाई है। मिस हिमाचल चुने जाने के बाद दिल्ली में हुए कंपटीशन में चयन के बाद उनका फाइनल के लिए सिलेक्शन हुआ था। 27 मई से मुंबई में इस कंप्टीशन के लिए तीन हफ्तों की एक स्पेशल ट्रेनिंग चल रही है। जिसमें उन्हें कई नई चीजें सिखाई जा रही है। फाइनल 25 जून को मुंबई में होगा। स्थानीय अणु पीजी कॉलेज की बीएससी फाइनल इयर की स्टूडेंट संतोषी को बचपन से ही मॉडलिंग और फैशन का शौक रहा है।